फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने जारी किया डिजाइनर लिफाफा

Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधान डाकघर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष डिजानर लिफाफा जारी किया है। जीपीओ और प्रधान डाकघरों में विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ इन राखी लिफाफों की ब्रिकी भी शुरू हो गई है। उक्त जानकारी प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रयागराज संजय डी अखाडे ने दी।  
विज्ञापन



सोमवार से प्रधान डाक घर से इसकी बिक्री शुरू हो गई है। डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी राखियां खराब नहीं होंगी। राखी लिफाफों को चिपकाने हेतु इनमें विशेष स्टिकर का प्रयोग किया गया है जिससे इसे चिपकाने के लिए गोंद की आवश्यकता नहीं होगी। 11 सेमी गुणा 22 सेमी आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपये है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है।

वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी  लिखा गया है। प्रवर अधीक्षक अखाडे का कहना है कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाकों से अलग करने में समय की बचत और पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें