फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पीएम मोदी की ड्यूटी में लगे नौ पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एडीजी ने किया सस्पेंड

Tue, 21 Dec 2021 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

गीता निकेतन के पास क्यूआरटी नंबर छह की वीआईपी ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मियों की लापरवाही  पाए जाने पर एडीजी ने सस्पेंड कर दिया l चेकिंग के दौरान एडीजी को मिली इस खामी के बाद की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में समझाते एडीजी प्रेम प्रकाश। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतना जिले में तैनात नौ पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा। कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले चेकिंग को निकले एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसमें क्विक रिस्पांस टीमें(क्यूआरटी) के प्रभारी भी शामिल हैं। कार्रवाई के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


घटना सुबह 10.30 बजे के करीब हुई। परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर क्यूआरटी गठित की गई थीं। इन्हें वीआईपी रूट पर अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना पर यह तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। इसी के तहत सोहबतियाबाग में गीता निकेतन के पास क्यूआरटी नंबर छह को तैनात किया गया था।

विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने से कुछ घंटों पहले ही एडीजी जोन वीआईपी रूट की सुरक्षा व्यवस्था को देखने निकले थे। इस दौरान जब वह गीता निकेतन के पास पहुंचे तो वहां क्यूआरटी छह का वाहन सड़क पर खड़ा मिला। उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर गायब है।

इतना सुनते ही एडीजी का पारा चढ़ गया और उन्होंने प्रभारी मो. इबरार अंसारी समेत नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें एक हेड कांस्टेबल व सात कांस्टेबल भी शामिल हैं। यह सभी पुलिसकर्मी प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में तैनात हैं और वीआईपी ड्यूटी में आए थे। एडीजी जोन ने बताया कि लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें