चकिया में रूट मार्च के दौरान पुलिस अतीक के घर भी पहुंची। वहां से थोड़ी ही दूर पर अतीक की ससुराल हैं, जहां इस समय उनका परिवार रहता है। अधिकारियों ने अतीक की पत्नी शाइस्ता से दोनों बेटों उमर और अली को तुरंत हाजिर करने को कहा।
पुराने शहर में शनिवार को रूट मार्च कर रही पुलिस शाम को अतीक के ससुराल पहुंची। वहां अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से कहा, दोनों बेटों को हाजिर करो। नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में रूट मार्च कर कोरोना और चुनाव को लेकर एनाउंसमेंट भी की।
विज्ञापन
पुराने शहर में खुल्दाबाद, करेली, शाहगंज, अटाला, रोशनबाग कोतवाली, बहादुरगंज, चौक और अटाला इलाकों में शनिवार को पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ रूट मार्च किया। सीओ प्रथम सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में 200 की संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने लाउडस्पीकर से आने वाले चुनाव और कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक किया। एनाउंसमेंट में लोगों से कहा गया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वे निर्भीक होकर मतदान करें।
चकिया में रूट मार्च के दौरान पुलिस अतीक के घर भी पहुंची। वहां से थोड़ी ही दूर पर अतीक की ससुराल हैं, जहां इस समय उनका परिवार रहता है। अधिकारियों ने अतीक की पत्नी शाइस्ता से दोनों बेटों उमर और अली को तुरंत हाजिर करने को कहा। शाइस्ता ने कहा कि उनके बेटों को फर्जी फंसाया गया है। इस बात पर सीओ प्रथम ने कहा कि फिर वह पुलिस से क्यों भाग रहे हैं। शाइस्ता ने बताया कि अली ने सरेंडर एप्लीकेशन दी है। उनका बेटा जल्द ही हाजिर होगा।