नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत कार्रवाई की। कर्नलगंज और बहरिया थानों में अलग-अलग मामलों में बरामद लगभग 42.10 लाख रुपये के 84.210 किलोग्राम गांजा को उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में जलाकर नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कर्नलगंज थाने के 18 मामलों में बरामद 59.760 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 29.88 लाख रुपये और बहरिया थाने के एक मामले में बरामद 24.450 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 12.22 लाख रुपये का निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
रविवार को उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त व्यवस्था के तहत करीब तीन घंटे चली प्रक्रिया में पूरे मादक पदार्थ को भारी सुरक्षा के बीच जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, कर्नलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, बहरिया थानाध्यक्ष मानवेंद्र कुमार सिंह, नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश गिरी आदि रहे।