शहर में शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन एवं नाश्ता कहां मिलता है इसके लिए बहुत भटकने की जरूरत नहीं होगी। एफएसएसएआई की वेबसाइट पर पूरी जानकारी होगी। संस्थान की ओर से होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों के मूल्यांकन के साथ रेटिंग की योजना बनाई गई है।
इसके तहत होटल-रेस्टोरेंट में मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, गुणवत्ता समेत डिटेल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों का सेहत पर क्या असर होगा इसका भी विवरण अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में 100 प्रतिष्ठानों की रेटिंग का निर्णय लिया गया है। इनमें से आठ का मूल्यांकन हो चुका है।