फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बम्हरौली में गिरा स्कूल का हिस्सा, दो मजदूर दबे

Sat, 22 Jan 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्कूल भवन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए प्रधानाचार्य समेत स्टाफ के तमाम लोगों ने प्रधानपति से काम रोकने की गुजारिश की, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा। जेसीबी लगाए जाने के कारण शुक्रवार सुबह स्कूल का एक हिस्सा ढह गया और दो मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम्हरौली के असरौली गांव में तिवारी का तालाब के पास सड़क बनवाने के दौरान शुक्रवार सुबह भारती बालिका विद्यालय का एक हिस्सा गिर गया। मौके पर मौजूद दो मजदूर दब गए उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के बगल वाले गांव से सड़क निकाली जा रही है। स्कूल टीले पर था।

विज्ञापन



स्कूल भवन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए प्रधानाचार्य समेत स्टाफ के तमाम लोगों ने प्रधानपति से काम रोकने की गुजारिश की, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा। जेसीबी लगाए जाने के कारण शुक्रवार सुबह स्कूल का एक हिस्सा ढह गया और दो मजदूर मलबे में दब गए। हालांकि बाद में नुकसान की भरपाई को लेकर प्रबंधन और प्रधानपति के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें