पप्पू के खिलाफ दर्ज थे 22 मामले
घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए टीम बनाई। 27 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोहबतियाबाग निवासी पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर के पैर में गोली लगी थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर एसआरएन ले आई। जबकि बारा थाना क्षेत्र निवासी उमेश कोल, सोहबतियाबाग झोपड़पट्टी निवासी विवेक सोनकर मौका पाकर फरार हो गए थे। पप्पू सोनकर के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में 22 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। प्रयागराज के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था।