फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा छात्र
सोशल मीडिया पर वायरल 2.30 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गुट एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। इस बीच एक छात्र फावड़ा लेकर दूसरे छात्रों के गुट पर हमला करने के लिए दौड़ता दिखा, लेकिन अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया।
दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : इविवि
इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि बरगद लॉन में यूजीसी नियमावली-2026 विषय पर बिना पूर्व अनुमति के दिशा छात्र संगठन के लोग कार्यक्रम और नारेबाजी कर रहे थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो छात्रों में झड़प हो गई। सूचना पर विवि प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराया गया। स्थिति को शीघ्र नियंत्रण में लाया गया और परिसर में शांति व्यवस्था बहाल की गई। जिस छात्र को दांत से काटा गया था, उसका इलाज करवाया गया है। शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी छात्र संगठनों एवं विद्यार्थियों से संयम, संवाद और शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने की अपील की है।