Prayagraj News : सभा में महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को दुलारते पीएम मोदी।
- फोटो : प्रयागराज
सखियों के काम को सराहा
पीएम ने गांवों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं सखियों के काम की तारीफ की। कहा कि गांव की बीसी सखियों ने 75 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन का कारोबार संभाल रखा है। गांवों की ये बेटियां-बहनें बैंकों को लेकर लोगों के द्वार पर पहुंच गई हैं। इन सखियों की वजह से ही बैंक गांवों तक पहुंच गए हैं। यह कोई छोटा काम नहीं है। कुछ समय पहले तक जिनके खुद के खाते नहीं थे, आज उन बहनों के हाथ में बैंकिंग की ताकत आ गई है। उन्होंने बेटियों के बीच वक्त गुजारा और आत्मनिर्भरता के कदमों के लिए उनको हृदय से सराहा भी। कहा कि अब जब बेटियां आगे बढ़ने लगी हैं तो कुछ लोगों को तकलीफ भी हो रही है। यह किसी से छिपा नहीं है।
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से किया संवाद।
- फोटो : प्रयागराज
बेटियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के अवसर
पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाएं गिनाते हुए बेटियों के लिए अवसर बढ़ाने और उनके जीवन में और उजाला करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रयास किया जा रहा है। बेटियां भी चाहती हैं कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई और आगे बढ़ने के बराबर के अवसर मिलें, लेकिन बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने पर कुछ लोगों को परेशानी हो रही है।