फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फेसबुक पर महिला बन बुजुर्ग से दोस्ती करने वाले नाइजीरियाई ने 20 लाख ठगे, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Fri, 22 Jul 2022 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में रहने वाले 65 साल के रिटायर्ड कर्मचारी के फेसबुक पर कुछ महीने पहले एक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मैसेंजर पर बात करते समय दोनों में नजदीकी बढ़ी। महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसके पास बहुत प्रापर्टी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़ा नाइजीरियाई युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रहने वाले एक बुजुर्ग से 20 लाख ठगने वाले नाइजीरियाई नागरिक औंगस स्टैनली को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर पुलिस ने औंगस को दिल्ली से पकड़ा। औंगस दिल्ली में रहकर फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर महिलाओं से दोस्ती के नाम पर लोगों को ठगता है। उसके गिरोह के कई लोगों के बारे में पुलिस को पता चला है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन



शहर में रहने वाले 65 साल के रिटायर्ड कर्मचारी के फेसबुक पर कुछ महीने पहले एक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मैसेंजर पर बात करते समय दोनों में नजदीकी बढ़ी। महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसके पास बहुत प्रापर्टी है। वह अब दूसरी शादी करना चाहती है। उसने बुजुर्ग से शादी का प्रस्ताव रखा। वह राजी हो गए। उसने बुजुर्ग को पूरी तरह विश्वास में ले लिया और कहा कि वह उनके लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भेज रही है।

वह कस्टम से छुड़वा लें। कुछ दिनों बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन आया कि वह कस्टम अधिकारी बोल रहा है। उनका गिफ्ट आया है। गिफ्ट बहुत मंहगा है। इसलिए दो लाख एक्साइज ड्यूटी लगेगी। बुजुर्ग ने दो लाख भेज दिए। इसके बाद बुजुर्ग से कोई न कोई कारण बताकर रुपये मांगे जाते रहे। कई लाख देने के बाद बुजुर्ग समझ गए कि उनके साथ साथ ठगी हो गई लेकिन उन्हें विदेशी महिला पर शक नहीं हुआ। विदेशी महिला ने भी उनसे कई लाख ऐंठ लिए फिर अचानक उसका फेसबुक एकाउंट डीएक्टीवेट हो गया। तब तक बुजुर्ग से खाते से 20 लाख गायब हो चुके थे। उन्होंने साइबर थाने में संपर्क किया।


जांच शुरू हुई और नई दिल्ली के नेब सराय जवाहर पार्क से में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक औंगस स्टेनली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तीन मोबाइल, एक टैबलेट, आठ सिम जिसमें चार विदेशी हैं, पासपोर्ट और डायरी मिली हैं। बृहस्पतिवार को आईजी राकेश सिंह ने बताया साइबर थाना पुलिस टीम ने शानदार काम किया है। उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक को पकड़ लिया है। गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है। उन्होंने टीम में शामिल इंस्पेक्टर राजीव त्रिपाठी, राघवेंद्र पांडेय, महेंद्र, अतुल, रणवीर और अनुराग की सराहना की। 
विज्ञापन

विदेशी महिलाओं से शादी करने के इच्छुक लोगों को बनाते थे निशाना 
औंगस स्टैनली का गिरोह फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों लोगों को निशाना बनाते थे, जो विदेशी महिलाओं से शादी करने के इच्छुक होते थे। ऐसे लोगों को फांसकर पहले तो चैटिंग कराई जाती थी। फिर उनसे गिफ्ट के नाम पर वसूली की जाती थी। लड़कियों की आईडी फेक होती थी। औंगस और उसके गिरोह के लोग खुद ही चैट करते थे। पुलिस से बचने के लिए औंगस और उसकी टीम के लोग फेसबुक पर प्रोफाइल विदेश से ही बनाते थे। उसमें विदेशी फोन नंबर का इस्तेमाल करते थे। 


वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था भारत में 
औंगस स्टैनली नई दिल्ली के जवाहर पार्क के पास कमरा किराये पर लेकर रहता है। पुलिस ने उसका वीजा चेक किया। पांच जनवरी 2022 को वीजा की अवधि खत्म हो गई थी लेकिन वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। शहर के बुजुर्ग से औंगस ही चैट करता था। उसके मोबाइल और टैबलेट से बुजुर्ग के साथ हुई चैटिंग के रिकार्ड मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें