फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुराचारी से अपमानित युवती ने आग लगाई, अस्पताल में मौत

Mon, 12 Oct 2020 10:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शंकरगढ़ में दुराचारी और उसके घर वालों से मोबाइल पर अपमानित होने के बाद अनुसूचित जाति की गुड़िया (परिविर्तत नाम) ने खुद को जिंदा जला लिया। उसे बेहद नाजुक हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को खामोशी से उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पुलिस भी एकदम खामोश थी। शंकरगढ़ की बिटिया की मौत के बाद पुलिस की खामाशी टूटी और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद बाकायदे प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन


 शंकरगढ़ की रहने वाली गुड़िया (22) की कनक नगर कस्बा के रहने वाले आशुतोष सोनी की दोस्ती थी। आशुतोष ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले गुड़िया ने आशुतोष से शादी की बात कही और कहा कि वह उसके घर आकर माता पिता से बात कर ले। यह सुनते ही आशुतोष ने साफ साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं कर पाएगा।

Secual Harassment
गुड़िया ने अपने माता पिता से बात कर ली थी। आशुतोष का रुख देखकर गहरा धक्का लगा। कई बार मोबाइल पर उसने आशुतोष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। वह मोबाइल पर गुड़िया के चरित्र पर ही आरोप लगाकर अपमानित करने लगा। चार अक्टूबर की शाम गुड़िया ने अपने मां-पिता से बात की और फिर एक बार आशुतोष से बात की लेकिन उसने फोन पर ही गुड़िया को खूब अपमानित किया। पांच अक्टूबर की सुबह गुड़िया ने थाने पर आशुतोष के खिलाफ शादी के लिए झांसा देकर दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आशुतोष पर एससीएसटी की धारा भी लगाई गई।

harassment
एफआईआर दर्ज होने की भनक आशुतोष और उसके परिवार वालों को हो गई थी। एफआईआर के बाद  गुड़िया ने आशुतोष को फिर फोन किया और कहा कि अब भी वक्त है। अगर वह शादी के लिए राजी हो जाए तो वह एफआईआर वापस ले लेगी, लेकिन आशुतोष ने उसे धमकी दी और उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए कहा कि उसने यह सब पैसों के लिए किया है। जितना पैसा वह कह दे, उसे दे दिया जाएगा। यही बात आशुतोष ने गुड़िया के पिता को भी कह दी। पैसों की बात सुनते ही गुड़िया को गहरा धक्का लगा।
विज्ञापन

Sexual harassment
उसने अपने कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। उसकी चीख चिल्लाहट सुनकर घर वाले लेकिन काफी देर हो गई थी।  गुड़िया बुरी तरह से झुलस गई थी। उसे पहले पास के अस्पताल फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में पांच दिन मौत से संघर्ष के बाद गुड़िया दस अक्टूबर को हार गई। उसकी मौत की खबर के बाद पुलिस जागी। रविवार को पुलिस ने आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति जारी की कि आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ा दी गई है।
  • लड़की की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें