एटीएम कार्ड बदल कर रुपये उड़ाने के दो अलग-अलग मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ठगी करने के आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र के भारतगंज कस्बा गारोपुर मोहल्ला निवासी मो कासिम पुत्र मो इद्रीश ने आरोप लगाया की बीते मंगलवार को कस्बा स्थित बीओबी एटीएम से रुपया निकालने गए थे। तभी दो आरोपितों ने मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिए और 6570 रुपये खाते से उड़ा दिए। दूसरा मामला क्षेत्र के सुरंवादला पुर गांव निवासी अनिल त्रिपाठी ने आरोप लगाया की उनकी पत्नी सीमा देवी का खाता पीएनबी मांडाखास में है। बीते 16 जून को नैनी यूनाइटेड स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से कार्ड द्वारा पांच सौ रुपये निकाल कर वे घर चले आये। घर पहुंचने पर मोबाइल मैसेज से पता चला की उनके खाते से 22500 रुपये उड़ा दिए गए थे।