उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर सरांयइस्माइल गांव में रविवार को दोपहर के समय हाथी के चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदरेपुर सरांयइस्माइल गांव में रविवार को दोपहर एक हाथी आई हुई थी। जिसे देखने के लिए गांव निवासी किसान पन्ना लाल भी गए और हाथी का पैर छूकर दर्शन करने का प्रयास किए। तभी हाथी ने अपने सूढ़ से उसको पटक दिया। इस दौरान वे घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
वही दूसरी तरफ हाथी ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उतरांव चंद्र भूषण मौर्य वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हाथी के महावत की मदद से किसी तरह हाथी को नियंत्रण किया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल अधेड़ की मौत से घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।