फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक अगस्त से शुरू होंगी इलाहाबाद विवि की प्रवेश परीक्षाएं

Sat, 16 May 2020 08:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि में परिवर्तन कर दिया है। पहले यह परीक्षा तीन एवं चार अगस्त को प्रस्तावित थी लेकिन प्रस्तावित तिथि को लेकर इविवि प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा और इविवि प्रशासन ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी। इविवि की प्रवेश परीक्षाएं अब पहली अगस्त से शुरू होंगी। 
विज्ञापन


तीन अगस्त को रक्षा बंधन है और इविवि प्रशासन की ओर से स्नातक प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि तीन एवं चार अगस्त निर्धारित की गई थी। रक्षा बंधन के दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। हालांकि तिथि निर्धारण में यह गड़बड़ी गलती से हो गई, क्योंकि तिथि तय करते वक्त किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रवेश परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि सार्वजनिक होने के बाद छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू कर दिया।

छात्रों ने सवाल उठाया कि रक्षा बंधन वाले दिन परीक्षा कैसे कराई जा सकती है। गलती सामने आने के बाद इविवि प्रशासन ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन कर दिया। स्नातक की प्रवेश परीक्षा अब एक एवं चार अगस्त को प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


यानी इविवि की प्रवेश परीक्षाएं अब तीन के बजाय एक अगस्त से शुरू होंगे। हालांकि बाकी परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन प्रस्तावित परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

पांच अगस्त को बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी। छह एवं सात अगस्त को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं कराई जाएंगी। पीजीएटी-1 यानी परास्नातक के फॉर्मल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 10 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। वहीं, 11 से 14 अगस्त तक पीजीएटी-2 यानी परास्नताक के प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं होंगी। एलएलबी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा आठ अगस्त, बीएड/एमएड की प्रवेश परीक्षाएं 11 से 14 अगस्त और एमबीए एवं एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षाएं भी 11 से 14 अगस्त के बीच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें