फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : टूरिस्ट बस से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, 50 मीटर तक घसीटा

Wed, 10 Sep 2025 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : मांडा इलाके में मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को सुबह टूरिस्ट बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
उमाकांत और अमर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज- मिर्जापुर राजमार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे टूरिस्ट बस से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद बस में बाइक फंस गई और दोनों युवक उसमें फंसकर 50 मीटर दूर तक चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक बस को खड़ी करके भाग निकला। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला मजरा मुरलीपुर महिगड़ा निवासी अमर सिंह (37) पुत्र रामरक्षा और उमाकांत (35) पुत्र रामसजीवन सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। लक्षन चौकठा गांव के सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। परिजन और ग्रामीण हंगामा करते हुए चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह व दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हालात संभाले। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अमर सिंह के भाई दिवाकर सिंह की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांडा में बस से कुचलकर दो युवकों की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
 दुर्घटना की खबर घर पहुंचते ही मातम छा गया। अमर सिंह की मां शकुंतला, पत्नी कुमकुम, बेटे आदित्य और टाइगर तथा बेटी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं उमाकांत की पत्नी मनीता और बेटा आकाश बेसुध हो गए। चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ऊंचडीह बस स्टॉप से घर लौट रहे थे, तभी प्रयागराज की ओर जा रही वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। दोनों मृतक किसान थे और परिवार की आजीविका खेती से ही चलती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें