बेली अस्पताल में जांच जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी
एसआरएन के मरीजों के बेली अस्पताल में पहुंचने से एक्सरे, एमआरआई व सीटी स्कैन की जांच में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में यहां 40 से 45 सीटी स्कैन, 12 से 13 एमआरआई और 100 के करीब एक्सरे जांचें होती थीं। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगभग 60 सीटी स्कैन, 16 एमआरआई व 120 के करीब एक्सरे जांचें प्रतिदिन हो रही हैं।
बिना फिल्म के मोबाइल पर जांच को समझना मुश्किल होता है। खासतौर से जिन मरीजों की सर्जरी होनी है, उनके साथ ज्यादा समस्या आ रही है। वहीं अब मेडिकोलीगल मामले की भी फिल्म नहीं मिल रही है। - डॉ. एनएन गोपाल, न्यूरो सर्जन, एसआरएन अस्पताल
जेम पोर्टल पर रेट को लेकर समस्या आ रही है जिसकी वजह से फिल्म का ऑर्डर नहीं लग पा रहा है। हमारा प्रयास लगातार जारी है, जल्द ही मरीजों को फिल्म उपलब्ध होने लगेगी। - डॉ. वीके पांडेय, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज