इस आपाधापी में डीआरएम रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर झांसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया गया। आरपीएफ को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जंक्शन के सिटी साइड पर यात्री आश्रय गेट के पास 10 अतिरिक्त एटीएम मशीनें लगा दी गईं ताकि टिकट लेने और नकद निकालने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।
इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे ने भी परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज (वाया कानपुर) के लिए शुक्रवार शाम 6:15 बजे ट्रेन चलाई गई जो सात सितंबर को भी चलेगी। इसी रूट से शुक्रवार को 3:25 बजे दूसरी स्पेशल ट्रेन चलाई गई जो शनिवार और रविवार को भी संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने अनारक्षित गाड़ी संख्या 05327 बलिया-मऊ-वाराणसी-प्रयागराज (रामबाग) चलाई।
झांसी, फतेहपुर के लिए एक के बाद एक चला दीं कई बसें
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर झांसी के लिए शुक्रवार को एक के बाद एक कई बसें चलाई गईं। इसके बाद भी झांसी जाने के लिए काफी देर तक अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। उरई के लिए भी 10 से ज्यादा बसें रात नौ बजे तक चलाई गईं। पीईटी में प्रयागराज की महिला परीक्षार्थियों का सेंटर फतेहपुर गया है। इस वजह से फतेहपुर के लिए भी बसों की डिमांड काफी रही। बस स्टेशन पर सुल्तानपुर के रहने वाले राहुल यादव ने बताया कि उनका सेंटर आगरा गया हैै। इसी तरह एक अन्य प्रतियोगी छात्र अनुराग ने बताया कि उनका सेंटर बहराइच में है।