प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, यूपी रोडवेज ने बृहस्पतिवार से ही झांसी और उरई के लिए अतिरिक्त बसें संचालित कर दी हैं। अफसरों का कहना है कि इसके अलावा प्रयागराज की महिला परीक्षार्थियों का सेंटर फतेहपुर गया है। इस वजह से फतेहपुर के लिए बसों के कई फेरे लगेंगे। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने फतेहपुर, उरई एवं झांसी के लिए 100 बसों का इंतजाम किया है। इसके अलावा मिर्जापुर से भदोही, गाजीपुर, जौनपुर के लिए 90 बसों का व प्रतापगढ़ से मिर्जापुर के लिए 100 बसों का प्रबंध किया गया है।प्रयागराज में अन्य डिपो की बसें भी मंगाई गई हैं। इन बसों से वाराणसी, बलिया और गाजीपुर आदि जिलों से 52,201 परीक्षार्थी प्रयागराज आएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
पीईटी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
पीईटी के लिए झांसी से प्रयागराज तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन
प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए वाया कानपुर स्पेशल ट्रेन पांच एवं छह सितंबर की शाम 6:20 बजे चलेगी। चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।
इसी तरह झांसी से प्रयागराज के लिए वाया बांदा होकर छह एवं सात सितंबर को दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन झांसी से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। इसका मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। एक अन्य स्पेशल ट्रेन झांसी से उक्त तिथि में रात 9:30 बजे चलेगी। इसके अलावा झांसी से कानपुर के गोविंदपुरी के लिए सात सितंबर की शाम 6:20 बजे एवं छह और सात सितंबर को ही एक अन्य ट्रेन दोपहर 1.30 बजे चलेगी।
सिविल लाइंस बस स्टेशन प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास होंगे पूछताछ केंद्र
पीईटी परीक्षा में टैंपो-टैक्सी यूनियन की तरफ से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बाहर पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है जहां से परीक्षार्थियों को आसानी से टैंपो-टैक्सी, ई-रिक्शा की जानकारी दी गई।