कालिंदीपुरम प्रयागराज की जर्जर सड़क।
- फोटो : अमर उजाला।
क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ बदहाल गलियां
यहां की सड़कें ही क्षतिग्रस्त नहीं हैं, बल्कि गलियां भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। इनमें गोकुल सेक्टर व नंद गांव की गली का हाल सबसे बुरा है। नंद गांव गली में ही 22 बीघे का पार्क है, जिसे विकसित करने की योजना नगर निगम की तरफ से बनाई गई है। मगर पार्क को विकसित करने से पहले गलियाें की मरम्मत जरूरी है। ऐसा न हुआ, तो लोगों का पार्क तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
कालिंदीपुरम प्रयागराज की जर्जर सड़क।
- फोटो : अमर उजाला।
लोगों ने बताई पीड़ा
बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जमा करके कॉलोनी में फ्लैट लिया लेकिन सड़क की हालत को देखकर यहां रहने में डर लगता है। रितुवेंद्र सिंह, मौसम विहार कॉलोनी
सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। - नितिन खरे, मंगल विहार कॉलोनी
अगर ये सड़क बन जाए तो हमारी बड़ी समस्या हल हो जाए। मगर यह कब बनेगी कुछ अता-पता नहीं है। - सूबेदार ओम प्रकाश पाल, आर्मी कॉलोनी।
यह तीनों मार्ग महत्वपूर्ण हैं। क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से लोग बहुत परेशान हैं। गलियों का हाल भी बुरा है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा। - मिथलेश सिंह, पार्षद, राजरूपपुर।