फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : धर्म छिपाकर नाबालिग से दोस्ती और फिर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने बताया कि कीडगंज निवासी युवती बीटीसी कर चुकी है। उसका ननिहाल मऊ जनपद में हैं जहां वह 12 साल की उम्र से ही आती-जाती रहती थी। वहां जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात शाहिद निवासी मऊ से हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज में नाबालिग से धर्म छिपाकर पहले एक युवक ने दोस्ती की और फिर उससे दुष्कर्म किया। धोखा देकर शादी भी कर ली। बाद में सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसकेबाद कीडगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि कीडगंज निवासी युवती बीटीसी कर चुकी है। उसका ननिहाल मऊ जनपद में हैं जहां वह 12 साल की उम्र से ही आती-जाती रहती थी। वहां जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात शाहिद निवासी मऊ से हुई। आरोप है कि उसने अपना धर्म छिपाकर उससे जान पहचान बढ़ा ली और फिर उससे दोस्ती गांठ ली। इसके बाद उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।


2017 में उसने घरवालों से छिपाकर उससे शादी भी कर ली। इसके बाद युवती को पता चला कि उसने अपना धर्म छिपाकर उसे धोखा दिया। जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह भी स्तब्ध रह गए। दो दिन पहले इस मामले में कीडगंज थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया। कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें