फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने से निराश इंटर की छात्रा फांसी पर लटकी

Sun, 28 Jun 2020 09:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन

खुल्दाबाद में परीक्षा मेें फेल होने से निराश इंटर की छात्रा रोली तिवारी 17 वर्ष ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। खुल्दाबाद के चकिया में रहने वाले विवेक तिवारी आटो पार्ट्र्स कारोबारी हैं। उनके जुड़वा बच्चों में एक बेटे के अलावा बेटी रोली थी।

विज्ञापन


उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। एक दिन पहले रिजल्ट आया जिसमें वह असफल हो गई। इस बात को लेकर वह बेहद परेशान थी। परिवारवालों ने उसे समझाया भी  था। उधर रोज की तरह रविवार दोपहर घरवाले अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान छात्रा कमरे में गई और दरवाजा भीतर से बंदकर फांसी पर लटक गई।

बहुत देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर घरवाले कमरे में गए तो उसे फांसी पर लटका देख चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। घरवालों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिली तो सब्जी मंडी चौकी प्रभारी विनय विक्रम सिंह भी पहुंच गए और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों ने बताया कि छात्रा हिस्टीरिया से पीड़ित थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा। मां-बाप व भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे।  

परीक्षा में असफल होने पर छात्रा यमुना में कूदी
परीक्षा में असफल होने पर रविवार को एक और छात्रा ने जान देने की कोशिश की। मांडा निवासी छात्रा ने दोपहर में कीडगंज स्थित नए पुल पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। गनीमत रही नदी में मौजूद नाविकों ने उसे पुल से कूदते हुए देख लिया और कुछ ही देर में पहुंचकर उसे बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। सूचना पर घरवाले भी आ गए और बताया कि छात्रा ने इंटर की परीक्षा दी थी लेकिन एक दिन पहले रिजल्ट आने पर पता चला कि वह फेल हो गई। जिसे लेकर वह काफी परेशान थी। रविवार को वह बिना बताए घर से निकल गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें