इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश के दौरान एक हफ्ते 22 जून से 26 जून तक ही विशेष अदालतें बैठेंगी और मुकदमों का ई-दाखिला व शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दाखिले 26 जून तक ही होंगे। ग्रीष्म अवकाश के दूसरे हफ्ते 27 जून से 3 जुलाई तक हाईकोर्ट पूरी तरह से बंद रहेगा। मुकदमों का दाखिला दोबारा 4 जुलाई से शुरू होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 22 जून से 3 जुलाई तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। 6 जुलाई से अदालतें बैठेंगी। हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने पूर्व में पारित प्रस्ताव को संशोधित कर दिया है। ग्रीष्म अवकाश के समय विशेष अदालतें बैठती हैं और अतिआवश्यक मुकदमों की ही सुनवाई होती है, किंतु कोविड 19 के चलते यह बदलाव किया गया है। इस आशय की अधिसूचना निबंधक न्यायिक सेवा ने जारी की है।