फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : रिटायर्ड दरोगा की घर में घुसकर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव

Mon, 02 Feb 2026 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News : लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। बदमाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से दाखिल हुए थे। 
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा की हत्या के बाद घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में रिटायर्ड दरोगा रामजतन मिश्रा (70) की हत्या कर दी गई। कातिल घर के पीछे वाले रास्ते से घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह साढे़ नौ बजे उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। दूसरे कमरे में भी खून फैला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


लालापुर थानाक्षेत्र के मदुरी गांव में बीतीरात रिटायर्ड दारोगा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नातिन यशी मिश्रा नाश्ता लेकर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। यशी ने बाबा को फोन किया तो फोन बंद था। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को फोन किया। प्रवीण लगभग दस बजे पहुंचा। घर के पीछे का दरवाजा खुला था।

बाबा को आवाज लगाया तो कोई आवाज नहीं आई। वह दूसरे कमरे में दाखिल हुआ तो वहां काफी खून फैला था।  जब वह अंदर दूसरे कमरे में पहुंचा तो राम जतन मिश्रा (70) का खून से लतपथ शव पड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष लालापुर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें