बार कौंसिल उप्र चुनाव का तीसरा दिन शांतिपूर्ण रहा। दिनभर मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। अब तक करीब 15 हजार नौ सौ 22 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
बार कौंसिल उप्र चुनाव का तीसरा दिन शांतिपूर्ण रहा। चौथे और अंतिम दिन का मतदान सोमवार को काफी गहमागहमी के बीच शुरू हो गया है। प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बार काउंसिल कार्यालय के बाहर जेएलएन रोड बैनर पोस्टर से पटा है। सड़कों पर सिर्फ पंफलेट ही दिख रहा है। दिनभर मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। अब तक करीब 15 हजार नौ सौ 22 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सोमवार को अंतिम दिन मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
इस बार प्रयागराज में चार दिन तक मतदान होना है। 30 जनवरी से मतदान शुरू हुआ था, जो दो फरवरी को समाप्त होगा। चुनाव में करीब 333 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में अंतिम दिन मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। चौथे और अंतिम दिन सोमवार जारी है। प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतगणना लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।