फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Wed, 23 Jul 2025 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अरुण कुमार समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अरुण कुमार समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व अरुण नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद आपस में बातचीत के माध्यम से कई माह पहले वह अपने घर ले गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि इसके बाद उसने ताकत की दवा बताकर उसे एक गोली खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शादी से भी इन्कार कर दिया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें