फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : फंदे से लटकता मिला राजगीर का शव, मचा कोहराम

Mon, 13 Apr 2026 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में रविवार देर रात एक राजगीर का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। देर रात पत्नी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में रविवार देर रात एक राजगीर का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। देर रात पत्नी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजगीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

उमरपुर निवासी राकेश सरोज (38) पेशे से राजगीर थ। परिजनों के मुताबिक, राकेश के अधिक शराब पीने को लेकर घर में पत्नी से अक्सर विवाद होता था। बड़े भाई संतोष ने बताया कि रविवार को भी राकेश ने अत्यधिक शराब पीने के बाद पत्नी कुसुम से विवाद किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब डेढ़ बजे जब पत्नी की नींद खुली तो उसने राकेश को पंखे के सहारे लटकता हुआ देखा।

विज्ञापन


पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों की भी नींद खुली तो देखा किया राकेश का शव साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भाई ने बताया कि घटना के समय राकेश की बेटी अंजली और दो बेटे अमित व आदित्य ननिहाल केशवपुर में थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें