अमर उजाला आभार समर्पण का’ कार्यक्रम मौजूद चिकित्सक व व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
पुरस्कार पाकर खिल उठे डॉक्टरों के चेहरे
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में सेवा के प्रति समर्पित 28 चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिसके बाद सभी चिकित्सकों के चेहरे खिल उठे। वहीं अमर उजाला के स्थानीय संपादक ने डिप्टी सीएम का बुके देकर स्वागत किया। वहीं अमर उजाला के यूनिट हेड ने नंदी ग्रुप, नंदी नाम विश्वास का, के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अभिषेक गुप्ता उनकी पत्नी डॉ. कृष्निका बंसल गुप्ता को सम्मानित किया। वहीं मंच पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी के निशित वर्मा व चंद्रा स्कैनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव व युवराज सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की सहायक प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी ने किया।
इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदी ग्रुप, नंदी नाम विश्वास का..., के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अभिषेक गुप्ता उनकी पत्नी डॉ. कृष्निका बंसल गुप्ता,व सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी के निशीथ वर्मा व चंद्रा स्कैनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव व युवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।