फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन

सरायइनायत बाजार में बृहस्पतिवार की भोर में कर्ज में डूबे व्यापारी ने अपने घर के भीतर अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ घंटे बाद परिजनों ने व्यापारी को पेड़ पर फांसी से लटका देखा तो कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के सरायइनायत बाजार निवासी 38 वर्षीय फूलचंद्र गुप्ता उर्फ निरहू पुत्र शंकर लाल गुप्ता ने मकान के आगे के हिस्से में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान खोल रखी थी। फूलचंद्र तीन भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन


मूलत: गोतावां गांव निवासी फूलचंद्र शादी के बाद से अपने परिवार के साथ सरायइनायत बाजार में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके ऊपर काफी कर्ज था। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में दुकान तकरीबन दो महीने से ज्यादा समय तक बंद रही। अनलॉक वन में बाजार खुले लेकिन कारोबार चौपट था। इसे लेकर फूलचंद्र काफी तनाव में रहा करता था।

इसी बीच बृहस्पतिवार की भोर में वह मकान के पिछले हिस्से में गया और अमरूद के पेड़ में नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ घंटों बाद परिजनों ने फूलचंद्र को अमरूद के पेड़ में फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पति की मौत से पत्नी सावित्री बेसुध पड़ी रही। पिता की मौत से बेटे राज और उज्जवल का भी रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर ग्रामीण भी जुटे रहे। 
विज्ञापन


भाजपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला
गलवां घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प तथा उसमें शहीद हुए जवानों को लेकर देशभर में फैला आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत झूंसी में चीन के राष्ट्रपति ली जीनपिंग का पुतला फूंका। इसके साथ ही चीनी सामानों के बहिष्कार की भी शपथ ली गई।

इस मौकेपर मंडल अध्यक्ष दिलीप निषाद, मंडल महामंत्री प्रभाकर दुबे, उपाध्यक्ष रोहित, जय शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, मोहित केसरवानी, प्रवेश पांडेय, राजू चौहान, विमलेश पटेल,  जितेंद्र निषाद, सागर केसरवानी, राजकुमार, देशराज सिंह, सरफराज अहमद,  रितेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें