फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : मशरूम के पाउडर से तैयार किया ऑर्गेनिक फेस पैक, मिला पेटेंट

सार

चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी) डिग्री कॉलेज के वैज्ञानिक ने त्वचा में निखार लाने के लिए मशरूम के पाउडर से ऑर्गेनिक फेस पैक तैयार किया है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
फेसपैक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी) डिग्री कॉलेज के वैज्ञानिक ने त्वचा में निखार लाने के लिए मशरूम के पाउडर से ऑर्गेनिक फेस पैक तैयार किया है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हेमलता पंत व उनकी टीम के इस शोध को सरकार ने पेटेंट दे दिया है। जल्द ही यह उत्पाद बाजार में नजर आएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियाें से बात चल रही है।

इस शोध को पूरा होने में दो साल लगे हैं। यह नवाचार हर्बल एवं प्राकृतिक कॉस्मेटिक उत्पादों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह फेस पैक त्वचा को निखारने के साथ उसकी प्राकृतिक सुरक्षा और मरम्मत में भी सहायक होगा।

विज्ञापन


यह फेस पैक मशरूम में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कई जैव-सक्रिय यौगिकों पर आधारित है। इनमें बीटा-ग्लूकान, एर्गोथायोनीन, फेनोलिक यौगिक पॉलीसैकराइड्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और विभिन्न खनिज तत्व शामिल हैं। डॉ. हेमलता पंत के अनुसार, ये तत्व त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करते हैं। मुक्त कणों से होने वाली क्षति को कम करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

त्वचा की नमी और कोलेजन निर्माण में सहायक

शोध में यह पाया गया कि फेस पैक त्वचा की नमी बनाए रखने, सूजन कम करने और त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत की प्रक्रिया को समर्थन देने में उपयोगी है। इसके अतिरिक्त यह कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देने में भी सहायक है। इससे त्वचा अधिक स्वस्थ, मुलायम और चमकदार दिखाई दे सकती है।

प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद

डॉ. हेमलता पंत ने बताया कि यह उत्पाद पूरी तरह प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल अवधारणा पर आधारित है। इसमें ऐसे घटकों का उपयोग किया गया है जो जैविक रूप से सुरक्षित माने जाते हैं। पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव डालते हैं। यह नवाचार हर्बल कॉस्मेटिक उद्योग को नई दिशा देने के साथ टिकाऊ उत्पादों के विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें