कल वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी रेट लिस्ट
नई रेट लिस्ट सोमवार को निबंधन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एसआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा के अनुसार www.igrsup.gov.in पर सर्किल रेट का अवलोकन किया जा सकेगा। इसके अलावा एनआईसी प्रयागराज की वेबसाइट पर भी सर्किल रेट लिस्ट उपलब्ध रहेगी।
रेट लिस्ट में पेट्रोल पंप, बैंकट हॉल, कोल्ड स्टोरेज भी शामिल
सर्किल रेट लिस्ट में इस बार पेट्रोल पंप, बैंकट हॉल/पार्टी लॉन, कोल्ड स्टोरेज को भी शामिल किया गया है। पंप का मूल्यांकन आगणित मूल्य के 90 फीसदी पर किया जाएगा। बैंक्वेट हॉल/पार्टी लॉन की भूमि का मूल्यांकन अकृषक भूमि की दर में 25 फीसदी की वृद्धि करते हुए और निर्माण का मूल्यांकन 30 फीसदी की कमी करते हुए किया जाएगा।