उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि बिना व्यापारियों के सशक्त हुए उत्तर प्रदेश मजबूत नहीं हो सकता। व्यापारी जितना सशक्त होगा, प्रदेश भी उतने ही विकास के पथ पर जाएगा। कंछल ने यह बातें सिविल लाइंस व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
यहां उन्होंने व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समीक्षा बैठक भी की। समीक्षा बैठक में कंछल ने बमरौली व्यापार मंडल को निष्क्रिय पाए जाने पर संबंधित कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश जिलाध्यक्ष मो. कादिर को दिया। इस दौरान प्रयागराज जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू का चयन किया गया।
वरिष्ठ मीडिया प्रभारी का दायित्व शरद मालवीय को सौंपा गया और मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की को बनाया गया। संयुक्त महामंत्री अकबर खान को बनाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रयागराज जिला सराफा कमेटी का भी गठन किया। इसका जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री लाल जी, कोषाध्यक्ष अतुल चोपड़ा को बनाया गया।
कंछल की मौजूदगी में कुछ संगठनों का विस्तार भी किया गया। इसमें अटाला व्यापार मंडल में जहीर मंसूरी को महामंत्री और मो. जावेद को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसके अलावा जिला युवा व्यापार मंडल में अध्यक्ष शफीकुर्र रहमान एवं प्रयागराज चौक युवा मंडल का अध्यक्ष मुसाब खान को बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो. कादिर, महामंत्री शिवशंकर सिंह, धनंजय सिंह, अतुल केसरवानी, धर्मचंद्र जायसवाल, मुकेश, अंकुर रस्तोगी, पवन गुप्ता, शानू यादव, प्रदीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।
अजीत सिंह के घर जाकर दी श्रद्धांजलि
बनवारी लाल कंछल बुधवार को प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के परिजनों से भी मिले। उन्होंने दिवंगत सरदार अजीत सिंह के पुत्र दलजीत सिंह एवं परिवार को अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। कंछल प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा के आवास पर भी गए। वहां विजय अरोरा ने कहा कि प्रदेश के छोटे व्यापारियों को सरकार द्वारा बैंक लोन की सुविधा दी जाए। यहां बैठक में ज्ञान प्रकाश केसरवानी, शफीकुर रहमान, नईम आदि मौजूद रहे।