फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : कथक की तीर्थभूमि हंडिया में सजे शिव तांडव से लेकर महारास तक के भाव

Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रेखा सिंह, उनके पति जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने दीप जलाकर माटी महोत्सव का आगाज किया। सबसे पहली प्रस्तुति कथक केंद्र के किशोरवय कलाकारों काव्या, समृद्धि, सुकृति, स्नेहा और चहक की ओर से विघ्नहर्ता गणेश की नृत्यमय आराधना से हुई।
विज्ञापन
हंडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथक महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथक नृत्य की तीर्थभूमि हंडिया की माटी को माथे लगाने और पौराणिक कथाओं से लेकर छंदों-अलंकारों को पारंपरिक थिरकन से सजाकर बुधवार को नृत्य परंपरा को आगे बढ़ाने वाली पीढ़ियां धन्य हो उठीं। मौका था हंडिया माटी अंतरराष्ट्रीय कथक महोत्सव का। यह संगीतोत्सव संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से कथक केंद्र की ओर से हंडिया पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया।    

विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रेखा सिंह, उनके पति जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने दीप जलाकर माटी महोत्सव का आगाज किया। सबसे पहली प्रस्तुति कथक केंद्र के किशोरवय कलाकारों काव्या, समृद्धि, सुकृति, स्नेहा और चहक की ओर से विघ्नहर्ता गणेश की नृत्यमय आराधना से हुई। इनके बाद विजय चंद्रा के सिंतेसाइजर और अनूप बनर्जी के तबले पर जुगलबंदी सराही गई। फिर रोहित कुमार ने कथक पर आदिदेव भगवान शंकर के तांडव की भावपूर्ण प्रस्तुति से विभोर कर दिया।  

विज्ञापन

इनके बाद स्मृति गुप्ता ने पारंपरिक बंदिश ए री सकी मोरे पिया घर आए...के बोल पर आमद के बाद भावों-इशारों के जरिए अपने नृत्य से सबका ध्यान खींचा। फिर, राग कलावती में निबद्ध कथक नृत्य सम्राट पद्म विभूषण पं. विरजू महाराज की बंदिश पर उन्नति मिश्रा, आस्था कुमार, स्मृति, समृद्धि श्रीवास्तव ने तराना पर नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। इनके बाद वृंदावन से आए आशीष सिंह ने कथक पर महारास समेत नृत्य के कई भावों को सजाया।


अंतर में लखनऊ से आईं नृत्यांगना अर्चना तिवारी ने अर्धांग, रामकथा को तो कथक की बंदिशों में पिरोया ही उन्होंने ठुमरी की बंदिश बाबुल मोरा जिया घबराए... के बोल पर अपने भावों की संगीत रसिकों के जेहनोदिल पर अमिट छाप छोड़ दी। अंत में कथक केंद्र की निदेशक उर्मिला शर्मा ने आभार जताया। संचालन किया संजय पुरुषार्थी और कौमुदी राय ने। 

सम्मानित किए गए कलाकार
हंडिया। हंडिया माटी कथक महोत्सव में नृत्य कला को प्रस्तुत करने वाले कलाकार काव्या, समृद्धि, वीरा, सुकृति, स्नेहा, चहक, रोहितकुमार, स्मृति गुप्ता, उन्नति मिश्रा, आस्थाकुमार, अर्चना तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह द्वारा सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें