फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : फूलपुर में अराजकतत्वों ने अंबेडकर मूर्ति तोड़कर नहर में फेंकी, मची खलबली

Mon, 21 Jul 2025 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, (फूलपुर) प्रयागराज

सार

अंबेडकर मूर्ति तोड़कर नहर में फेंके जाने को लेकर फूलपुर में खलबली मच गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थाने की फोर्स के साथ डीसीपी, एसीपी भी डटे रहे।  
विज्ञापन
फूलपुर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर मूर्ति तोड़कर नहर में फेंके जाने को लेकर फूलपुर में खलबली मच गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थाने की फोर्स के साथ डीसीपी, एसीपी भी डटे रहे।   फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दी और नहर में फेंक दिया। 

विज्ञापन


अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी जब सुबह हुई तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीण बेहद नाराज हो गए। पुलिस और प्रशासन नाराज ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है। ग्रामीण अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर फूलपुर पुलिस के डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अलावा पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें