कहा, बिना मेरी अनुमति के कैसे हो रहा है कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में अरैली स्थित संविलियन विद्यालय में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में करछना के भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद के अलावा भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष सहित जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं प्रधानाचार्य ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना मेरी अनुमति के इस विद्यालय में कार्यक्रम कैसे किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को बंद करने का भी दबाव डाला।
विधायक पीयूष रंजन ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थीं। इसकी सूचना फोन पर जिलाधिकारी से की गई। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे बीएसए ने प्रधानाचार्य कल्पना त्यागी को तत्काला प्रभाव से निलंबित कर दिया।