शहर के जार्जटाउन स्थित एक होटल के मैनेजर को रूम और शराब का प्रबंध करना मंहगा पड़ा गया। कार सवार युवकों ने मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट किया और जब मन भर गया तो उसे बेहोशी की हालत में होटल के बाहर फेंक कर भाग गए।
शहर के जार्जटाउन स्थित एक होटल के मैनेजर को रूम और शराब का प्रबंध करना मंहगा पड़ा गया। कार सवार युवकों ने मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट किया और जब मन भर गया तो उसे बेहोशी की हालत में होटल के बाहर फेंक कर भाग गए। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर निवासी राजू पुत्र राम नयन टैगोर टाउन स्थित एक होटल का मैनेजर हैं। उसने जार्ज टाउन को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जनवरी की रात करीब एक बजे उसके होटल पर कार पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने दो रूम और शराब का प्रबंध करने को कहा। रूम की उपलब्धता और शराब का प्रबंध करने में असमर्थता जाहिर करने पर आरोपियों ने मैनेजर को पीटते हुए कार में अंदर खींच लिया।
आरोप है कि दोनो युवकों ने बंद कार में पिटाई करते हुए करीब ढाई घंटे तक पूरे शहर में घुमाया। पिटाई के कारण जब मैनेजर बेसुध हो गया तो बेहोशी की हालत में आरोपी उसे होटल के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने उदित साहू निवासी कच्ची सड़क दारागंज और ऋषभ गोस्वामी सहित दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।