फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक दंपती गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में आगरा की एक हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती को गुरुग्राम के गोल्फ सिटी स्थित पारस हॉस्पिटल के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में आगरा की एक हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती को गुरुग्राम के गोल्फ सिटी स्थित पारस हॉस्पिटल के पास से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-54 निवासी संजीव गौड़ (63) और अराधना गौड़ (58) के रूप हुई है। इनके ऊपर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


नोएडा निवासी अनुपम घोष (मेसर्स अनडिता हेल्थकेयर कंपनी के मालिक) ने कैंट थाना पुलिस को बताया था कि उनका कार्यालय नोएडा के सेक्टर-आठ में स्थित है। कंपनी का मुख्य व्यवसाय सर्जिकल दस्ताने समेत कई सामानों को बनाकर बेचना है। नोएडा में आगरा की एक हेल्थकेयर कंपनी कारखाना पता (विस्तार धौलपुर, राजस्थान) के निदेशक संजीव गौड़ व अराधना गौड़ के खिलाफ एक निषेधाज्ञा का मामला हाईकोर्ट में दायर किया था।

उनके पक्ष में हाईकोर्ट ने आदेश दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद दंपती ने उनके कर्मचारियों और उनपर तीन अलग-अलग एफआईआर राजस्थान के धौलपुर में दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप झूठा पाया गया। उनका आरोप है कि आरोपी दंपती ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धारा-227 के तहत अपने कर्मचारी द्वारा मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर पांच अप्रैल 2024 को हाईकोर्ट में अपील की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कैंट थाने में की। इसके बाद 13 अगस्त 2024 को पुलिस ने केस दर्ज कर टीम गठित की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें