फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुहागन फिर भी 100 महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधवा पेंशन योजना के तहत बड़ी धांधली सामने आई है। करीब 100 महिलाएं पुनर्विवाह के बाद भी खुद को विधवा बताकर पेंशन ले रही थीं। हाल ही में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय द्वारा कराए गए वार्षिक सत्यापन में 1402 मामलों में अनियमितता पाई गई। जिसके बाद इन सभी की पेंशन रोक दी गई है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय हर वर्ष अप्रैल व मई महीने में पेंशन धारकों की पात्रता की जांच करवाता है। वहीं, सत्यापन के बाद 3,909 नई विधवाओं के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि लगभग एक हजार आवेदनों की जांच चल है। जिले में फिलहाल 96,507 महिलाओं को विधवा पेंशन दिया जा रहा है।


तथ्य एक नजर में

- 1275 महिलाएं मृत पाई गईं, जबकि उनके नाम पर पेंशन जारी थी।
- 27 महिलाएं जिले से विस्थापित हो चुकी थीं, फिर भी वह योजना का लाभ ले रही थीं।

- 100 महिलाएं पुनर्विवाह कर चुकी थीं, इसके बावजूद उन्हें पेंशन मिल रही थी।
बोले अफसर
योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर साल सत्यापन कराया जाता है। पात्रता की श्रेणी में आने वालों को लाभ दिया जाता है। सत्यापन में पाया गया कि करीब 100 विधवाओं ने पुनर्विवाह किया है। करीब 27 विस्थापित हुई हैं और 1275 की मौत हो गई हैं। इन सभी की पेंशन रोक दी गई है। - सर्वजीत सिंह, जिला प्राेबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें