Prayagraj News : दुष्कर्म का आरोपी सिपाही ललित कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
घंटों बैठाए रखा थाने में, मामला दबाने की कोशिश
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जीआरपी व खुल्दाबाद पुलिस पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। दरअसल युवती अपनी शिकायत लेकर जीआरपी थाने में पहुुंची थी लेकिन वहां उसे घंटों बैठाए रखा गया। मामला विभाग के ही सिपाही से जुड़ा था, ऐसे में इसे दबाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन युवती के अड़े रहने पर आखिरकार घटना की जानकारी खुल्दाबाद पुलिस को दी गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। उधर पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी तैनाती अलीगढ़ जीआरपी में है।