फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जज के भाई का हीरों का हार, iphone और एक लाख नकदी भरा बैग चोरों ने उड़ाया

Sat, 14 May 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित एक होटल से हाईकोर्ट जज के भाई का पांच लाख मूल्य के नकदी-गहने से भरा बैग चोरों ने उड़ा दिया। बैग में हीरों का हार, एक लाख नकद के साथ एक आईफोन भी था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित एक होटल से हाईकोर्ट जज के भाई का पांच लाख मूल्य के नकदी-गहने से भरा बैग चोरों ने उड़ा दिया। बैग में हीरों का हार, एक लाख नकद के साथ एक आईफोन भी था। घटना तब हुई जब पूरा परिवार बेटे की सगाई के लिए होटल में पहुंचा था। मामला जज के रिश्तेदार का था, ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही आला अफसर भी चोरों की तलाश में जुटे हैं लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन



जज के भाई अशोक नगर में रहते हैं। 12 मई को उनके बेटे का सगाई समारोह होटल कान्हा श्याम में आयोजित था। सगाई की रस्में चल ही रही थीं कि तभी अचानक वर पक्ष की ओर से लाया गया एक बैग गायब हो गया। इसमें हीरों का हार, एक लाख नकद और आईफोन था। यह उपहार वरपक्ष की ओर से वधु को दिया जाना था। गहने-नकदी भरा बैग गायब होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची।

जज के भाई के बेटे की थी सगाई

शादी समारोह की वीडियोग्राफी भी हो रही थी। जब वीडियो फुटेज देखा गया तो इसमें एक युवक बैग लेकर जाता नजर आया। हालांकि इस युवक को परिवार का कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई लेकिन वह भी इसके बारे में कुछ बता नहीं सके। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।


देर रात जज के भाई की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया। मामला हाईकोर्ट जज से जुड़ा था, ऐसे में सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही सीओ समेत तमाम आला अफसर भी जांच पड़ताल में जुट गए। लेकिन शनिवार देर रात तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

काफी देर तक स्टेज पर भी मंडराता रहा था चोर
सूत्रों का कहना है कि वीडियो फुटेज देखने से यह भी पता चला है कि गहने-नकदी भरा बैग चोरी करने वाला युवक अन्य मेहमानों के साथ ही स्टेज पर भी मौजूद था। वह काफी देर तक परिजनों के इर्द-गिर्द मंडराता रहा। इसके बाद अचानक बैग लेकर निकल पड़ा। खास बात यह है कि प्रोग्राम हॉल के बाहर उसका एक और साथी पहले से मौजूद था। दोनों किचन की ओर से बने रास्ते से होते हुए होटल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें