फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News :नंदी के आवास पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन, मंत्री ने सपरिवार किया स्वागत

Mon, 15 Sep 2025 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज में प्रवास के दौरान राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचीं।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल आनंदी बेन का अपने आवास पर सपरिवार किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज में प्रवास के दौरान राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचीं। जहां मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सपरिवार राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी एवं पूर्व महापौर ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर राज्यपाल को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने मंत्री नन्दी के पुत्र अभिषेक गुप्ता एवं पुत्रवधू से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


मंत्री नन्दी ने राज्यपाल को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिकता के साथ ही भौगोलिक स्थिति एवं विकास कार्यों से अवगत कराते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने अपने सहयोगियों से मुलाकात कराते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का जीवन स्वयं एक प्रेरक उदाहरण है। एक शिक्षक के रूप में समाज निर्माण के संकल्प से लेकर गुजरात की मुख्यमंत्री और अब देश के सबसे बड़े राज्य की राज्यपाल के रूप में आपकी यात्रा सदैव प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें