फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 साल की महिला, पुलिस के तीन जवान सहित छह लोगों की छुट्टी 

Mon, 29 Jun 2020 09:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चेन्नई एयरपोर्ट पर पीपीई किट पहने कर्मचारी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे के सामने कुछ इस तरह खड़े दिखाई दिए। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना को एक और 85 साल की बुजुर्ग महिला ने मात दे दी है। महिला सिविल लाइंस की रहने वाली है। इसके साथ और पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें तीन पुलिस के जवान हैं। सभी को घर भेज दिया गया है। इसके पहले शहर में भारती भवन की 90 वर्ष की और लूकरगंज की 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने भी कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को जिस 85 वर्ष की महिला ने कोरोना को मात दी है। वह अपने बेटे की नतिनी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। बेटे और नतिनी की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। बुजुर्ग महिला एसआरएन में भर्ती थी। एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन लोगों की छुट्टी की गई। बुजुर्ग महिला के अलावा सिविल लाइंस और तुलारामबाग का एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों लोगों को घर भेज दिया गया। 

उधर, कोटवां-बनी के नोडल इंचार्ज डॉ0 वीके मिश्रा ने बताया कि लेवल-1 हॉस्पिटल से भी तीन लोगों की छुट्टी हुई है। इसमें दो पुलिस विभाग के हैं जबकि एक जीआरपी का है। इसके पहले भी जीआरपी के पांच जवानों की छुट्टी हो चुकी है। पुलिस विभाग के दो जवानों में एक एसएसपी ऑफिस में तैनात था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें