फर्रुखाबाद जेल में बंद दिलीप मिश्रा ने गैंगस्टर कोर्ट में अर्जी देकर विशेष सुरक्षा की मांग की है। अर्जी में कहा है कि जेल से कोर्ट ले आने और कोर्ट से जेल भेजे जाने के समय विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। दिलीप ने एक कैबिनेट मंत्री पर अपनी हत्या करवाने की आशंका जताई है।
सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर आए दिलीप मिश्रा ने कहा कि जुलाई 2010 में एक कैबिनेट मंत्री पर हमले में उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है जबकि, घटना के समय वह जेल में था। कहा कि अर्जी में उसने कैबिनेट मंत्री से अपनी जान का खतरा जताते हुए कहा कि उसकी हत्या हो सकती है। साथ ही पेशी पर ले आए जाने और जेल भेजे जाने के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
prayagraj news: shooter Neeraj Singh
- फोटो : prayagraj
दिलीप मिश्रा, नीरज सिंह का गैंगस्टर में बना रिमांड
जिला न्यायालय की विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा, अभियुक्त नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह उर्फ कर्म सिंह उर्फ अन्नू पांडे का गैंगेस्टर एक्ट में सोमवार को अभिरक्षा वारंट बनाया है। अभियुक्त गण को पुलिस ने फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ जेल से लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। यह आदेश विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट संजय शुक्ला ने विशेष लोक अभियोजक अतुल सिंह चौहान को सुन कर दिया है
प्रकरण थाना औद्योगिक क्षेत्र का है पुलिस ने थाने में दिलीप मिश्रा, नीरज सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा दो व तीन में मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने दिलीप पर 42 और नीरज पर 13 आपराधिक इतिहास की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की है। प्रकरण के विवेचक प्रभारी निरीक्षक करछना की ओर से केस डायरी रिमांड प्रपत्र प्रस्तुत किया गया।