फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने फिर ली एक जान, तीन दिन में पांचवीं खुदकुशी

Sun, 21 Jun 2020 08:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनलॉक टू में भले ही सब कुछ सामान्य हो गया हो लेकिन लॉकडाउन के दौरान खड़ी हुई मुश्किलें अब भी लोगों के लिए चुनौती बनी हुई हैं और यह जानलेवा भी हो रही हैं। लॉकडाउन में काम ठप होने के बाद आर्थिक तंगी से परेशान कटरा निवासी मेराज अहमद ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जिले में तीन दिन के भीतर खुदकुशी की यह पांचवीं घटना है।  

विज्ञापन


कटरा मेें नेतराम चौराहे के पास रहने वाला मेराज 40 फूल बेचकर परिवार चलाता था। लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप होने के बाद उसकी कमाई भी बंद हो गई। जिससे वह आर्थिक तंगी से परेशान था। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर उसने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। जिस वक्त घटना हुई परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे।

12 बजे के करीब घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।  सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के दो बेटे हैं जिन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते पिता परेशान रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून- 
राजरूपपुर में पूर्णिमा यादव फंदे पर लटकी मिली
शाहगंज मेें होटल कर्मचारी ने लगाई फांसी
20 जून- 
सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट एकाउंटेंट ने दी जान
लालगोपालगंज में सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें