फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सावन के चलते डेढ़ नहीं, ढाई माह बदले रूट से चलेंगी रोडवेज बसें, अब इतना हो जाएगा किराया

Thu, 04 Jun 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर को झूंसी से जोड़ने वाले गंगा पर बने शास्त्री पुल की एक लेन की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। यह कार्य 15 जुलाई तक चलेगा। वहीं, सावन की वजह से 28 जुलाई से पुल की एक लेन फिर से एक माह के लिए कांवड़ियों और भीड़ के मद्देनजर बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शास्त्री ब्रिज प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर को झूंसी से जोड़ने वाले गंगा पर बने शास्त्री पुल की एक लेन की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। यह कार्य 15 जुलाई तक चलेगा। वहीं, सावन की वजह से 28 जुलाई से पुल की एक लेन फिर से एक माह के लिए कांवड़ियों और भीड़ के मद्देनजर बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को करीब ढाई महीने तक इस रूट डायवर्जन झेलना पड़ेगा। प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का मार्ग बदल दिया गया है। इससे वाराणसी जाने में एक घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है। लंबे चक्कर की वजह से इन रूटों की बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

साधारण बसों का इस तरह से बढ़ा किराया
स्थान पुराना किराया : नया किराया

प्रयागराज से गोपीगंज : 89 : 117
प्रयागराज से हंडिया : 55 : 82

प्रयागराज से वाराणसी : 197 : 225
प्रयागराज से जौनपुर : 164 : 175

प्रयागराज से सहसों : 26 : 38
प्रयागराज से बादशाहपुर : 68 : 80

प्रयागराज से मछलीशहर : 117 : 131
प्रयागराज से आजमगढ़ : 260 : 272

प्रयागराज से गोरखपुर : 428 : 440
प्रयागराज से टांडा : 267 : 283
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें