प्रयागराज के शहर और ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दोपहर में करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश करीब तीन बजे तक चली। इससे सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।
प्रयागराज के शहर और ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दोपहर में करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश करीब तीन बजे तक चली। इससे सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। निरंजन डॉट पुल समेत कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया। लोग कमर तक पानी में होकर जाते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जाहिर की थी।
विज्ञापन
शहर के कटरा, ममफोर्डगंज, शिवकुटी, तेलियरगंज, फाफामऊ, सुलेमसराय, प्रीतम नगर, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, धूमनगंज, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, दारागंज, मुट्ठीगंज, जीरो रोड, कीडगंज आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास भारी जल जमाव के चलते लोगों को दिक्कत हुई।