फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-मेरठ एक्सप्रेस-वे के डीपीआर का काम आरंभ

Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेस-वे की ट्रैफिक एनालिसिस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही इस परियोजना केडीपीआर का भी काम शुरू कर दिया गया है। सोरांव के पास एचनएच-2 से मिलने वाले इस सिक्सलेन राजमार्ग पर बारिश का मौसम खत्म होने के साथ ही दीवाली के पहले काम शुरू होने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


628 किमी लंबे प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेस वे की ट्रैफिक एनालिसिस रिपोर्ट यूपीडा की ओर से सरकार को भेज दी गई है। शनिवार को यूपीनेडा के अफसरों ने इसकी पुष्टि की। परियोजना से जुड़े अफसरों के मुताबिक इस पर अगले महीने से काम शुरू हो सकता है। अनुमानित 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की कंपनी एलएन मालवीय प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।

डीपीआर भी जल्द ही तैयार होने की उम्मीद है। इस सिक्सलेन राजमार्ग के कई फायदे मिलने वाले हैं। इसके तैयार होने के बाद इस रूट पर जहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, वहीं फासले घटने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अगले अक्तूबर माह से शुरू कराने की तैयारी है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च आने रका अनुमान है।
विज्ञापन


गंगा तट से एक किमी दूर से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे का अखिरी छोर प्रयागराज में सहसो के पास खेमांपुर गांव होगा, जो एनएच-2 पर बाईपास से होकर गुजरेगा। फाइनल डीपीआर आते ही इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा। सबसे पहले भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे रियल इस्टेट, इंडस्ट्रियल पार्क, विशेष आर्थिक परिक्षेत्र व वेयर हाउस भी बनाने की योजना है।

गंगा एक्सप्रेस-वे को जल्द शुरू कराने की तैयारी है। भोपाल की कंपनी एलएन मालवीया से डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। इस परियोजना के चालू होने के बाद मेरठ-प्रयागराज के बीच आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता, यूपीडा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें