फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में मुस्कान, श्रेजल, प्रिया रहीं अव्व्ल

Sun, 14 Jun 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को ऑनलाइन प्रतियोगिता के दूसरे चरण में निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय: 2020 और  कोरोना का आतंक/ कोरोना एक महामारी कितनी भयावह रखा गया था। छात्राओं को कोरोना 2020 की शुरुआत, उत्पत्ति, भारत में कोरोना फैलने का समय, निवारण आदि बिंदुओं पर निबंध लिखना था।

विज्ञापन


छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 175 छात्राओं ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में ग्रुप ए में का परिणाम इस प्रकार रहा- मुस्कान मिश्रा, नंदिनी केसरी, ऐश्वर्य वैश्य क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। ग्रुप बी में श्रेजल निषाद, अंजली पाल, हर्षिता श्रीवास्तव क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं।

ग्रुप सी में प्रिया मिश्रा, स्नेहा केसरवानी, स्वाति जायसवाल क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. सुधा रानी उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राओं को प्रबंधक पंकज जायसवाल ने बधाई दी। प्रतियोगिता पूरी कराने में अर्चना जायसवाल, वंदिता  अस्थाना, नीलम श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, विनीता सिंह, प्रमिला अवस्थी, सीमा पांडे, सलोनी अग्रवाल सहित दूसरी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें