सीएस फाउंडेशन एग्जीक्यूटिव प्रोफेशनल प्रोग्राम और सदस्यता योग्यता (पीएमक्यू) जून की परीक्षाएं कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दी गईं हैं। यह परीक्षा छह जुलाई से 16 जुलाई के मध्य होनी थी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अपना सेट पैटर्न, सिलेबस और परीक्षा होती है।
वर्तमान हालात को देखते हुए और छात्र-छात्राओं के हित की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि सीएस एग्जीक्यूटिव तथा प्रोफेशनल की परीक्षाएं अब 18 अगस्त से 28 अगस्त के मध्य आयोजित करवाई जाएं। इसके अलावा सीएस फाउंडेशन की परीक्षाएं 27 एवं 28 अगस्त को होंगी। जबकि, सीएसईईटी की 17 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 29 अगस्त को होगी।