फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : होली मनाकर लौटने वालों की बढ़ी भीड़, ट्रेनें और बसें ठसाठस

Mon, 09 Mar 2026 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर से दिल्ली और मुंबई की ओर लौटने वालों के लिए रविवार का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा। होली की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटने वालों का प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशनों पर हुजूम दिखा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से दिल्ली और मुंबई की ओर लौटने वालों के लिए रविवार का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा। होली की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटने वालों का प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशनों पर हुजूम दिखा। आलम यह रहा कि प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने के लिए शाम छह बजे से ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि रविवार को इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ दिल्ली रूट की ट्रेनों में रही।

विज्ञापन


दिल्ली रूट की प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, रीवा, महाबोधि, ब्रह्मपुत्र मेल, शिवगंगा और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों की तकरीबन सभी श्रेणियों में नो रूम की स्थिति रही। यही हाल मुंबई रूट का भी रहा। इस रूट की कामायनी, काशी और महानगरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरीं नजर आईं। संगम और देहरादून एक्सप्रेस में भी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों को मायूस किया। वहीं, दूसरी ओर भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को बड़ी राहत दी।

जनरल कोच के यात्रियों के लिए जंक्शन पर लगातार एनाउंसमेंट किया गया और आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के कर्मियों की मौजूदगी में यात्रियों को कतारबद्ध कर कोच में प्रवेश कराया गया। इस व्यवस्था से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी की स्थिति नहीं बनी और बड़ी संख्या में यात्री सुरक्षित रवाना हो सके। रेलवे प्रशासन का अनुमान है कि सोमवार से भीड़ में थोड़ी कमी आएगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मंगलवार तक ट्रेनों में दबाव बना रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें