फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बक्शी बांध वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गैस रिसाव से शहर में मची अफरातफरी

Wed, 12 Aug 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सलोरी एसटीपी में गंदे पानी के शोधन के लिए रखे एक सिलिंडर से क्लोरीन गैस के रिसाव से मंगलवार भोर से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आंखों में जलन और सांस में दिक्कत की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। खतरा भांप कर बक्शी बांध पर आवाजाही रोक दी गई। करीब दस घंटे कई मोहल्लों के लोग सांसत में रहे। सिलिंडर में गैस कम होने की वजह से बड़ा खतरा टल गया। मामले में मौके पर रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने प्रशासन, पुलिस और गंगा प्रदूषण इकाई के अफसरों को गैस रिसाव की जानकारी दी। बताया कि भोर में करीब साढ़े चार बजे बक्शी बांध पर टहलने गए लोगों ने क्लोरीन गैस की तीखी गंध महसूस की। थोड़ी ही देर में रिसाव की खबर पूरे शहर में फैल गई।

अफरातफरी के माहौल में लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता बंद कराकर लोगों को बांध रोड से हटाया। लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराया गया। मदद के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दिन में करीब 11 बजे गंगा प्रदूषण इकाई के अफसर मौके पर पहुंचे। सिलिंडरों को किसी तरह से निकालकर खुले में फेंका गया। दोपहर बाद तक स्थिति सामान्य हो सकी। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

गैस से घास जली, पेड़ों की पत्तियां हुईं पीली बदरंग

अमोनिया गैस के रिसाव और सिलिंडर बाहर फेंके जाने से एसटीपी परिसर में घास जल गई। वहां लगे पेड़ों की पत्तियां बदरंग हो गईं। कुछ पेड़ों की पत्तियों का रंग पीला हो गया। इस दौरान एसटीपी के इर्दगिर्द करीब 500 मीटर के क्षेत्र में लोगों ने आंखों में जलन और पानी निकलने की शिकायत के साथ सांस लेने में दिक्कत की परेशानी बताई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

घंटों देरी से पहुंचे अफसर

एसटीपी के खतरे वाले जोन में गैस रिसाव की सूचना के बाद भी संचालन का जिम्मा संभाल रही कंपनी और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर घंटों देरी से वहां पहुंचे। इकाई के प्रबंधक आनंद दुबे के मुताबिक तकनीकी खामी से खाली सिलिंडर में बची गैस का रिसाव हुआ। समय रहते गड़बड़ी दूर कर ली गई। प्लांट के साथ जनहानि नहीं हुई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सलोरी स्थित 14 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी में खाली सिलिंडर से गैस निकली थी। इसका प्रयोग गंदे पानी के ट्रीटमेंट में किया जाता है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। - कौशल किशोर, विद्युत यांत्रिक परियोजना प्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

कार्यदायी संस्था के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा

सलोरी एसटीपी में गैस रिसाव की घटना अफसरों की लापरवाही और प्लांट में अकुशल लोगों की तैनाती न होने से हुई। सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति के वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 से सभी एसटीपी का संचालन अडानी ग्रुप को दे दिया गया है। आरोप लगाया कि कंपनी ने सामान्य लोगों की तैनाती कर लोगों की जान खतरे में डाली है। घटना से साफ है कि पहली बार एसटीपी से गैस रिसाव हुई। उन्होंने कंपनी का ठेका निरस्त कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें